Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 25 February 2025
webdunia

झारखंड में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें hemant soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 8 जुलाई 2024 (12:39 IST)
Chief Minister Hemant Soren proved majority: तीसरी बार झारखंड के मुख्‍यमंत्री बने हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। इससे पहले उन्होंने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया तथा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए एक घंटे का समय आवंटित किया है। हेमंत के पक्ष में 45 वोट पड़े। ALSO READ: हेमंत सोरेन होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन का चेहरा
 
4 जुलाई को ली थी शपथ :  हेमंत सोरेन ने अपने पूर्ववर्ती चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद, 4 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ALSO READ: हेमंत सोरेन का दावा, झारखंड से भाजपा का हो जाएगा सफाया
 
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं। हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों की समर्थन सूची सौंपी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता बनर्जी बोलीं, सेफ ड्राइव सेफ लाइफ अभियान से बंगाल में सड़क हादसे हुए कम