Hanuman Chalisa

झारखंड CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, समारोह में कौन कौन होगा शामिल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (09:26 IST)
Jharkhand CM oath ceremony : हेमंत सोरेन गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। समारोह में इंडिया गठबंधन के प्रमुख सदस्यों सहित कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की लोगों से अपील की और एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया, जिस पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं और विशेष यातायात व्यवस्था के साथ विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। आज सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। 
 
 
शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की संभावना है।
 
शपथ ग्रहण समारोह में जिन अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है उनमें भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।
 
हाल के विधानसभा चुनाव में, सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख