Hanuman Chalisa

झारखंड में सिपाही भर्ती की दौड़ में 11 अभ्यर्थियों की मौत, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (09:45 IST)
Photo : social media 
Jharkhand Excise Constable Recruitment: झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फिजिकल टेस्ट के लिए 30 अगस्त तक कुल 1,27,772 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, उनमें से 78,023 सफल हुए।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। उन्होंने आगे कि इस भर्ती परीक्षा के दौरा रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर भी एक- एक अभ्यर्थियों की मौत हुई है।

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया ने कहा कि इस घटना में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है। होमकर के मुताबिक 30 अगस्त तक कुल 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

बीजेपी ने लगाए आरोप, किया प्रदर्शन : शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं। भाजपा युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख