Hanuman Chalisa

जिग्नेश का हमला, किसकी जेब में जाता है शराब का पैसा...

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (14:19 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में दलित आंदोलन के रास्ते विधानसभा पहुंचे जिग्नेश मेवाणी भाजपा, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और राज्य के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी पर हमले का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।
 
जिग्नेश ने ट्‍वीट कर कहा है कि गुजरात में शराब बंदी होने के बावजूद हर साल गैर कानूनी रूप से 25 हजार करोड़ रुपए की शराब बेची जा रही है। यह पैसा किसके पास जा रहा है?
 
उन्होंने ट्‍वीट में तीन नाम भी लिखे हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा है कि शराबखोरी से मिलने वाला पैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी के पास जा रहा है। जिग्नेश के ट्‍वीट के जवाब में महेन्द्र गुप्ता ने कहा कि वो बात अलग है कि भाई 12वीं में दो बार फेल है पर नेता बनते ही लाखों-करोड़ों का हिसाब आने लग गया। ये दलितों या गरीबों का भला जरूर करेगा। अच्छा पैसा कमाएगा। इसकी अभी और 5 साल बाद की सम्पति का ब्योरा नोट कर लेना।
 
 
एक अन्य व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि आप दलितों के मसीहा हैं। आपके पास कल बीएमडब्ल्यू और ऑडी होगी, लेकिन जिन दलितों के लिए आप लड़ रहे हैं उनके पास कुछ नहीं होगा। सुधीर तिवारी नामक ट्‍विटर हैंडल से कहा गया कि आरएसएस की तिजोरी मे जा रहा है। इसी पैसे से वो मीडिया को खरीदते हैं। दंगाइयों और नफरत फैलाने वालों को प्रोत्साहित करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख