Jio ने 5G सेवाओं के लिए 82 हजार से अधिक स्थानों पर लगाए उपकरण

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (23:58 IST)
नई दिल्ली। Reliance Jio 5G Service : देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल की तुलना में 4 गुना अधिक स्थानों पर 5जी उपकरण (साइट) स्थापित किए हैं।

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि जियो ने 82,509 स्थानों पर 5जी उपकरण लगाए हैं, जबकि एयरटेल ने तीन मार्च, 2023 तक देशभर में 19,142 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए हैं।

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार परियोजनाओं एवं ढांचागत स्थिति पर जारी मासिक रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश में 5जी सेवाओं का उद्घाटन होने के बाद से दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां लगातार 5जी सेवाओं का विस्तार कर रही हैं। इसके लिए जरूरी ढांचा भी चरणबद्ध ढंग से खड़ा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गत एक अक्टूबर को 5जी सेवाओं का उद्घाटन किया था। उसके बाद से छह महीनों के भीतर देश के 410 जिलों में 5जी सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 13,094 जगहों पर 5जी सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं। तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र एवं मुंबई में भी 7,000-8,900 स्थानों पर नवीनतम दूरसंचार सेवाओं के लिए उपकरण लगाए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख