अब जीतनराम मांझी बोले, कर्मकांड में राम से ज्यादा पारंगत था रावण

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (01:12 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शुक्रवार को रामचरितमानस से जुड़े विवाद में कूद पड़े हैं। कुछ महीने पहले राज्य के एक मंत्री के बयान से उपजा यह विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है।

राज्य की महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनसे राज्य के शिक्षा मंत्री व राजद नेता चंद्रशेखर की महाकाव्य पर विवादास्पद टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी।

उन्होंने कहा, मैंने हमेशा माना है कि भगवान राम एक काल्पनिक व्यक्ति हैं, न कि ऐतिहासिक। मैं ऐसा कहने वाला पहला व्यक्ति नहीं हूं। इसी तरह के विचार राहुल सांकृत्यायन और लोकमान्य तिलक जैसे विद्वानों ने व्यक्त किए हैं, लेकिन चूंकि वे ब्राह्मण थे, इसलिए किसी ने आपत्ति नहीं की। जब मैं कहता हूं तो लोगों को परेशानी होती है।

उन्होंने कहा, अगर हम मिथक के अनुसार भी जाएं तो रावण, राम की तुलना में कर्मकांड अनुष्ठान में अधिक पारंगत है। हमें विचार करना चाहिए कि ऐसा क्यों है कि वाल्मीकि, जिन्हें सबसे पुरानी रामायण लिखने का श्रेय दिया जाता है, कभी भी तुलसीदास (रामचरितमानस के लेखक) की तरह पूजनीय नहीं हैं।

मांझी के बयान से ऐसा माना जा रहा है कि वे राज्य के शिक्षा मंत्री के तर्क से सहमत हैं, जिन्होंने रामचरितमानस के कुछ दोहों की आलोचना करके विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें शूद्रों को कथित रूप से गलत आलोक में चित्रित किया गया है।

वहीं विपक्षी दल भाजपा ने राजद नेता की टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की थी और उन पर हिंदू भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया था।

मांझी ने यह भी कहा, मेरा मानना है कि रामचरितमानस एक सुंदर साहित्यिक कृति है और इसमें कई अच्छी चीजें हैं, लेकिन इसे उस सामग्री से शुद्ध किया जाना चाहिए, जो सामाजिक भेदभाव की निंदा करती है। रावण, राम की तुलना में कर्मकांड अनुष्ठान में अधिक पारंगत है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

मोदी की मां को गाली के खिलाफ बिहार बंद, दुकानें बंद, सड़कों पर प्रदर्शन

Weather Update : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहन फंसे, मुगल रोड, एसएसजी, सिंथन मार्ग बंद

GST rates change : जीएसटी में बड़ा बदलाव, 33 जीवनरक्षक दवाएं टैक्स फ्री, मरीजों को मिलेगी राहत

Jammu Kashmir : झेलम का पानी कई इलाकों में घुसा, लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने के आदेश

GST rates change : सस्ते हुए 175 वस्तुओं के दाम, जानिए किन वस्तुओं पर पड़ी महंगाई की मार

अगला लेख