हिंसा के विरोध में JNU के छात्रों का मार्च, VC को हटाने की मांग

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (09:21 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद देशभर में बवाल हुआ। इस बीच खबर है कि हिंसा के विरोध में कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ मार्च निकालेगा। समाचार चैनलों की खबर के अनुसार कैंपस के छात्र फीस बढ़ोतरी के आदेश को वापस लेने और वाइस चांसलर जगदीश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं।

5 जनवरी रविवार शाम अज्ञात नकाबपोश लोगों ने जेएनयू कैंपस में हमला कर दिया था। इसमें कई छात्र घायल हो गए थे। इसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी घायल हो गई थीं। जेएनयू की हिंसा के बाद देश के कई राज्यों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

नए सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के आखिरी दिन रविवार को कैंपस में प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान छात्रों का एक गुट प्रक्रिया का समर्थन कर रहा था और दूसरा विरोध कर रहा था। कैंपस में करीब 50 नकाबपोशों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। 20 छात्रों के अलावा कुछ शिक्षक भी घायल हुए हो गए थे।

हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 4 एफआईआर दर्ज की थी। इनमें छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष और अन्य पदाधिकारियों समेत 20 छात्रों के नाम थे। उन पर 4 जनवरी को विंटर सेमेस्टर की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बाधित करने और सर्वर रूम में तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया था।

हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्‍तारी नहीं हुई है। प्रदर्शन कर रहे जेएनयू छात्रों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण समर्थन देने के लिए पहुंची थीं। इसे लेकर भी खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख