देशद्रोह के मामले में जेएनयू छात्रसंघ का अध्यक्ष कन्हैया गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (14:26 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू युनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आज देशद्रोह के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके अन्य छात्र साथियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापे मार रही है। 

कौन है छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार : चित्र सौजन्य : फेसबुक
9 फरवरी के दिन यह सारा मामला जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू के मृत्यु दिवस को शहादत दिवस के रूप में मनाने के बाद से ही शुरू हुआ। जेएनयू में कन्हैयालाल कुमार और उसके साथियों ने कश्मीर का समर्थन करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। यहां पर एक जलसा हुआ था, जिसमें आतंकी अफजल गुरु की फांसी को गलत ठहराते हुए भारत विरोधी नारे लगाए गए थे। इस जलसे में जेएनयू का अध्यक्ष और उसके कई साथी शामिल हुए थे। 
 
जेएनयू में अफजल गुरु का शहादत दिवस मनाने और इस दौरान देश विरोधी नारे लगाने के मामले में वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरि ने देशद्रोह का केस दर्ज कराया है। 
 
यही नहीं, सांसद महेश गिरि ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वो जेएनयू के कुलपति को कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दें। जब इस जलसे का वीडियो वायरल हुआ, तब सरकार और दिल्ली पुलिस की नींद टूटी। 
 
शुक्रवार को आखिरकार जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में रहकर राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।
 
एवीपीपी का प्रदर्शन : शुक्रवार की दोपहर में इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों छात्रों ने रायसिना हिल पर जंगी प्रदर्शन करते हुए उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने की मांग की, जो राष्ट्रविरोधी कार्यों में संलिप्त हैं। (वेबदुनिया न्यूज) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप