JNU violence : कांग्रेस का सवाल, मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर छात्रों से दुश्मनी क्या है?

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हमला करने वालों का संबंध भाजपा से है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल भी किया कि क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हिंसा का नंगा नाच हो सकता था?
 
ALSO READ: जेएनयू में हिंसा में दिल्ली पुलिस दर्ज किया दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
 
उन्होंने ट्वीट किया कि 'मोदीजी और अमित शाहजी की आखिर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फीस वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो, तो छात्रों की पिटाई। अब जवाहरलाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में!
उन्होंने दावा किया कि जेएनयू परिसर पर हमला सुनियोजित था। हमले को जेएनयू प्रशासन का समर्थन हासिल था। गुंडों का संबंध भाजपा से था।
 
ALSO READ: JNU में नकाबपोशों की गुंडागर्दी की पीछे बड़ी साजिश, आंतक और हिंसा के लिए बनाया गया पूरा प्लान ?
छात्र और शिक्षक पीटे जाते रहे और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह मोदी-शाह का छात्रों के लिए गुजरात मॉडल है। सुरजेवाला ने सवाल किया, 'क्या यह गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हो सकता है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख