JEE main ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (09:55 IST)
2 सितंबर यानी आज से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन साल 2020 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होगी। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर को बंद हो जाएगी और एडमिट कार्ड 6 दिसंबर को उपलब्ध होंगे। इच्छुक स्टूडेंट्स एनटीए जेईई मेन (NTA JEE Main) की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nic.in और nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जेईई मेन एग्जाम का आयोजन साल में 2  बार किया जाता है। पहला पेपर जनवरी और दूसरा अप्रैल में आयोजित किया जाता है। अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से 7 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 16 मार्च से उपलब्ध होंगे।

ऐसे विदेशी छात्र जो, भारत में एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला चाहते हैं उन्हें ये प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी से 11 जनवरी तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। रिजल्ट 31 जनवरी को जारी किया जाएगा। पात्र कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर NTA JEE 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन :
स्टेप 1 :
JEE (Main) 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
स्टेप 2 : होमपेज पर 'JEE MAIN 2020 जनवरी सेशन' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप 3 : यहां पर अपना लॉगिन करें। 
स्टेप 4 : इसके बाद अपनी जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें और फॉर्म भरें। 
स्टेप 5 : आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और एप्‍लीकेशन फी का भुगतान करें। 
स्टेप 6 : सबमिट पर क्लिक करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

BPSC Exam Dispute : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, 350 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नोटिस भेजकर CEC राजीव कुमार कर रहे राजनीति, अरविंद केजरीवाल ने लगाया आरोप

क्या 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे PM मोदी, मौनी अमावस्या पर हादसे के बाद VIP culture पर उठ रहे हैं सवाल

कुंभ में आ रहे श्रद्धालुओं के प्रसाद में दरोगा ने फेंकी राख, दरोगा सस्पैंड

MP : पन्ना में जेके सीमेंट के कारखाने में स्लैब ढहने से अब तक 4 लोगों की मौत

अगला लेख