Hanuman Chalisa

Joshimath crisis : 12 दिनों में 5.4 CM धंसा जोशीमठ, ISRO ने दी चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (08:56 IST)
जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ में तबाही का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसरो दवारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले 12 दिनों में यह ऐतिहासिक शहर 5.4 सेंटीमीटर धंस चुका है। तेजी से धंसती धरती की वजह से सड़क से लेकर घरों तक गहरी दरारों की चपेट में आ गए हैं। 
 
इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, इससे भयावह संकेत मिल रहे हैं। जमीन धंसने के कारण जोशीमठ लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि महज 12 दिनों के भीतर यानी 27 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच जोशीमठ 5.4 सेमी नीचे धंस गया।
 
सैटेलाइट तस्वीरों से यह भी पता चला है कि आर्मी हेलीपैड और नरसिंह मंदिर सहित सेंट्रल जोशीमठ में सबसिडेंस जोन यानी भू-धंसाव क्षेत्र है। मुख्य धंसाव जोन जोशीमठ-औली रोड के पास 2,180 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
 
एनआरएससी ने दावा किया है कि अप्रैल 2022 और नवंबर 2022 के बीच जोशीमठ में 9 सेंटीमीटर का धीमा धंसाव दर्ज किया गया था, मगर पिछले सप्ताह दिसंबर और जनवरी के पहले सप्ताह के बीच जोशीमठ में जमीन के तेजी से धंसने की घटना शुरू हुई थी।
 
चमोली जिला प्रशासन ने जोशीमठ को भू-धंसाव क्षेत्र घोषित कर दिया है। यहां 700 से ज्यादा घरों में पिछले कुछ दिनों के भीतर दरारें आई और परिवारों को स्थानांतरित करना पड़ा। सरकार ने प्रभावित परिवारों को 1.5 लाख रुपए के अंतरिम राहत पैकेज की घोषणा की है और सरकार पुनर्वास पैकेज पर भी काम कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक

VIT मेंं क्यों भड़का छात्रों का विद्रोह?, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर फायरिंग

दिल्ली के प्रदूषण से CJI सूर्यकांत की बिगड़ी तबीयत, कई इलाकों में AQI 400 पार

अगला लेख