Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जे पी नड्डा बने राज्यसभा में सदन के नेता

हमें फॉलो करें JP Nadda

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 27 जून 2024 (14:28 IST)
JP Nadda news : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को गुरुवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया। सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन में इसकी घोषणा की। ALSO READ: अभिभाषण में पेपर लीक, आपातकाल और संविधान पर क्या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद जब उच्च सदन की बैठक प्रारंभ हुई तो सभापति धनखड़ ने नड्डा को उच्च सदन का नेता घोषित किया।
 
नड्डा इसी वर्ष गुजरात से निर्वाचित होकर उच्च सदन में पहुंचे हैं और उनका कार्यकाल 2030 तक है। नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रासायनिक एवं उर्वरक मंत्री भी हैं।
 
इससे पहले भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता थे। गोयल के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण उच्च सदन के नेता का पद रिक्त हो गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल की गिरफ्तारी से भड़की AAP, राष्ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्कार