उत्तराखंड में जेपी नड्डा ने किया 'शहीद सम्मान यात्रा' का शुभारंभ

एन. पांडेय
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (19:38 IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को चमोली जिले के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ से 'शहीद सम्मान यात्रा' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पूरे गढ़वाल मंडल में शहीद सम्मान यात्रा का आगाज हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सवाड़ गांव में शहीद स्मारक पर माल्‍यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया और शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन भी रखा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे ईगास पर्व पर सवाड़ में सैनिक सम्मान यात्रा की शुरूआत करने का सौभाग्य मिला है। इस भूमि के वीर जवानों ने विभिन्न संग्रामों में अपने आप को समर्पित किया। उन शहीदों को नमन जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। यह धरती क्रांति की धरती है। इस धरती ने उत्तराखंड एवं देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपना नाम स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि एवं वीरभूमि है। आज एक लाख 15 हजार उत्तराखंड के जवान देश सेवा में लगे हैं। 5 लाख सैनिक परिवार उत्तराखंड में हैं। इस भूमि से एक परमवीर चक्र, 6 अशोक चक्र,13 महावीर चक्र प्राप्तकर्ता उत्तराखंड की भूमि से हैं।

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे सवाड़ की वीरों की इस धरती को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्वयुद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों। इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वीरों की वीरता ही है जो ये सुनिश्चित करती है कि कोई भी राष्ट्र शान्तिपूर्वक अपनी उन्नति के मार्ग में अग्रसर हो। ये हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हुए हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया।

चाहे वो 1962 का भारत-चीन युद्ध हो, चाहे 1965 व 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध हो, चाहे विपरीत परिस्थितियों में कारगिल की चोटियों में लड़ा गया युद्ध हो या 2016 और 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों का खात्मा करना हो।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं इस वीर भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश से हर दूसरे परिवार का सदस्य देशसेवा के लिए सेना में भर्ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाने जा रही है। इस सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए प्रत्येक शहीद के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश में एकत्र कर सम्मान के साथ देहरादून लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ब्लाक वाइज शहीद सैन्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।

शहीद सम्मान कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मनित भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/विधायक मदन कौशिक, विधायक महेन्द्र भट्ट, विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख