Maharashtra Election : मुंबई में जेपी नड्डा बोले- राजग ने तैयार की राजनीति की नई संस्कृति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 18 नवंबर 2024 (20:41 IST)
JP Nadda News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महायुति और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने महाराष्ट्र में राजनीति की एक नई संस्कृति और परिभाषा गढ़ी है। नड्डा ने नवी मुंबई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसी सरकार दे रहे हैं जो लोगों के प्रति जवाबदेह है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में महायुति और राजग ने राजनीति की एक नई संस्कृति और एक नई परिभाषा गढ़ी है। आज हमारी सरकार 'जो कहा गया वह भी किया और जो नहीं कहा वह भी किया' की राजनीति कर रही है। नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। उन्होंने संविधान की किताब पढ़ी तक नहीं है। वह बस, इसे लेकर घूमते हैं।
ALSO READ: Jharkhand : बांग्लादेशियों को दी जा रही मदरसों में शरण, खुफिया रिपोर्ट पर जेपी नड्डा का दावा
उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में लिखा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में निजी ठेकेदारों को निविदा देने में अल्पसंख्यकों को 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक नीति के मोर्चे पर दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
 
उन्होंने कहा कि 10 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे 5वें पायदान पर ला दिया। नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति 'एक उगता हुआ सूरज है जो महाराष्ट्र को रोशनी देगा', जबकि महाविकास आघाडी महाराष्ट्र को अंधकार में धकेलने जा रहा है।
ALSO READ: Haryana Election : जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का मतलब कुशासन और भ्रष्टाचार
उन्होंने कहा कि महायुति महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जबकि महाविकास आघाडी आपकी परेशानियों को और बढ़ाएगी। नड्डा ने कहा कि आप महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनवाइए और मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
 
भाजपा अध्यक्ष ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वह अपनी पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेंगे। लेकिन आज उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : CM डॉ. मोहन यादव की ताबड़तोड़ सभा और रोड शो, कांग्रेस को बताया डूबता जहाज
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ाया है। नड्डा ने कहा कि सत्ता की खातिर जिस तरह से आपने (उद्धव ठाकरे ने) अपने पिता के विचारों को दरकिनार कर कांग्रेस के साथ समझौता किया है उसके लिए महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

अगला लेख