परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है : जेपी नड्डा

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (16:56 IST)
BJP's Parivartan Yatra : छत्तीसगढ़ सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को यहां कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य भूपेश बघेल सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।
 
नड्डा ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, सनातन धर्म का दुरुपयोग और अनादर करना सोनिया गांधी और राहुल गांधी का एजेंडा बन गया है। उन्होंने सवाल किया, सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणियों पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप क्यों हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, आप दुनिया जहान में संविधान की चर्चा करते हैं। किस संविधान में लिखा है कि किसी धर्म को, किसी विचार को, किसी आस्था को गाली दी जाए। उन्होंने कांग्रेस नेता की तरफ इशारा करते हुए कहा, आपके ‘मोहब्बत की दुकान’ में ‘नफरत का सामान’ बिकता है। उन्होंने कहा कि भारत अब 'पिछलग्गू' देश नहीं रहा, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया को आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है।
 
भाजपा प्रमुख ने कहा कि 2014 में, 92 प्रतिशत मोबाइल फोन (भारत में प्रयुक्त) चीन में निर्मित होते थे, लेकिन अब एप्पल समेत 97 प्रतिशत मोबाइल फोन भारत में निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा जनता से झूठे वादे कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में किसानों को मिल रहा सीपियों को सोने में बदलने का प्रशिक्षण

निमिषा प्रिया की भारत सरकार से भी उम्मीदें खत्म, मौत की घड़ियां और करीब

राधिका का आईफोन खोलेगा हत्‍या का राज, दोस्‍तों के बयान से बदल रहा एंगल

दुबई में CM डॉ. मोहन यादव और JITO के बीच अहम बैठक, जानें मीटिंग के उद्देश्य, क्या करता है ये संगठन?

सीएम योगी आदित्यनाथ का कावड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश

अगला लेख