दुनियाभर में बढ़ा वैश्विक तापमान, जून माह अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (16:15 IST)
hottest month ever: 5 महाद्वीपों में पिछले महीने करोड़ों लोगों के कड़ी तपिश (heat last) महसूस करने के बाद यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी ने सोमवार को नई दिल्ली में पुष्टि की कि जून अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। कॉपरनिकस क्लाईमेट चेंज सर्विस (C3S) ने बताया कि यह लगातार 12वां महीना है, जब वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक काल के औसत तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है।
 
सी3एस के वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले साल जून से लेकर अब तक हर महीना सबसे गर्म दर्ज किया गया है। पेरिस में 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में विश्व नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों से बचने के लिए वैश्विक औसत ताप वृद्धि को पूर्व-औद्योगिक काल से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

ALSO READ: Delhi Heatwave : तो बंजर रेगिस्तान बन जाएगी देश की राजधानी, भयंकर गर्मी पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी
 
वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (मुख्य रूप से कार्बन डाईऑक्साइड और मीथेन) की तेजी से बढ़ती सांद्रता के कारण पृथ्वी की वैश्विक सतह का तापमान 1850-1900 के औसत की तुलना में पहले ही लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। इस ताप वृद्धि को दुनियाभर में सूखा पड़ने, वनों में आग लगने और बाढ़ की रिकॉर्ड घटनाओं की वजह माना जाता है।
 
नए आंकड़ों के अनुसार जून 2024 रिकॉर्ड गर्म माह दर्ज किया गया। सी3एस ने एक बयान में कहा कि यह महीना 1850-1900 (पूर्व औद्योगिक काल) के लिए अनुमानित जून के औसत तापमान से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था जिससे यह 1.5 डिग्री सीमा तक पहुंचने या उसे तोड़ने वाला लगातार 12वां महीना बन गया।
 
जून में कई देशों को रिकॉर्डतोड़ गर्मी और विनाशकारी बाढ़ तथा तूफान का सामना करना पड़ा। अमेरिका स्थित वैज्ञानिकों के एक स्वतंत्र समूह क्लाईमेट सेंट्रल के एक विश्लेषण के अनुसार दुनिया की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी ने अत्यधिक गर्मी का सामना किया।

ALSO READ: बारिश में महाराष्ट्र के ये झरने और आसपास की हरियाली देखकर दिल कह उठेगा वाह, ज़रूर एक्सप्लोर करें
 
क्लाईमेट सेंट्रल ने बताया कि भारत में 61.9 करोड़, चीन में 57.9 करोड़, इंडोनेशिया में 23.1 करोड़, नाइजीरिया में 20.6 करोड़, ब्राजील में 17.6 करोड़, बांग्लादेश में 17.1 करोड़, अमेरिका में 16.5 करोड़, यूरोप में 15.2 करोड़, मेक्सिको में 12.3 करोड़, इथियोपिया में 12.1 करोड़ और मिस्र में 10.3 करोड़ लोगों ने जून में भीषण गर्मी का प्रकोप झेला।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म जून दर्ज किया गया। देश में लू लगने के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत होने और गर्मी के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है। भीषण गर्मी से जल आपूर्ति प्रणाली और बिजली ग्रिड पर भी प्रभाव पड़ा और दिल्ली में भीषण जल संकट पैदा हो गया।

ALSO READ: Weather Update : इन राज्यों में गर्मी से हाहाकार, राजस्थान को थोड़ी राहत
 
आईएमडी के अनुसार अप्रैल से जून की अवधि के दौरान 11 राज्यों में 20 से 38 दिन लू वाले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा ऐसे दिनों की सामान्य संख्या की तुलना में 4 गुना अधिक है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और कई स्थानों पर रात का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पूर्वी कनाडा, पश्चिमी अमेरिका और मैक्सिको, ब्राजील, उत्तरी साईबेरिया, पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिमी अंटार्कटिका में तापमान औसत से अधिक रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख