राज्यपाल बने SC के पूर्व जज अब्दुल नजीर, राम मंदिर पर फैसला देने वाली पीठ में थे शामिल

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (14:31 IST)
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्रप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति नजीर राजनीतिक रूप से संवदेनशील अयोध्या भूमि विवाद, ‘तीन तलाक’ और ‘निजता के अधिकार’ को मौलिक अधिकार घोषित करने वाले कई बड़े फैसलों को हिस्सा रहे।

ALSO READ: कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्‍ट्र समेत 13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल
अब्दुल नजीर पिछले महीने 4 जनवरी को ही पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद से ही राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें जोरों पर थी। नजीर ने अपने विदाई भाषण में कहा था कि अगर वे पीठ के अन्य सदस्यों से अलग फैसला सुनाते तो शायद अपने समुदाय में हीरो बन जाते। मैने ऐसा नहीं किया क्योकि मेरे लिए देश सर्वोपरि था।
 
जस्टिस नजीर 5 जजों की बेंच से तीसरे न्यायाधीश हैं जिन्होंने सरकार से रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति प्रदान की है। पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई को राज्यसभा पहुंचाया गया है जबकि जस्टिस अशोक भूषण को अप्रैल 2021 में कानून अपीलीय न्यायाधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

न्यायमूर्ति नजीर को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है और आंध्र प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
 
सत्रह फरवरी, 2017 को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए न्यायमूर्ति नजीर कई संविधान पीठों का हिस्सा रहे, जिन्होंने 2016 में 1,000 रुपए और 500 रुपए के नोट चलन से बाहर किए जाने से लेकर सरकारी नौकरियों एवं दाखिलों में मराठों के लिए आरक्षण और उच्च सरकारी अधिकारियों की भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार तक कई मामलों पर फैसले सुनाए।
 
वह पांच-न्यायाधीशों की उस संविधान पीठ का हिस्सा थे, जिसने नवंबर 2019 में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ किया था और केंद्र को एक मस्जिद के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ का भूखंड आवंटित करने का निर्देश दिया था।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

इंडिया गठबंधन ने एसआईआर के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर विरोध जताया, की जमकर नारेबाजी

मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी के अधिकारियों को निर्देश

झारखंड सरकार ने देश की पहली खनन पर्यटन परियोजना शुरू की

Honda की सस्ती Shine Electric बाइक, Details हुई लीक

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे यात्री

अगला लेख