राम मंदिर पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिया यह बयान

Webdunia
बुधवार, 2 जनवरी 2019 (15:55 IST)
इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए अध्यादेश लाए जाने को 'आखिरी विकल्प' बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि इस मसले के समाधान के लिए अभी अन्य उपाय आजमाए जा सकते हैं।


विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर मामले में अध्यादेश लाए जाने को लेकर अभी जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस मसले के समाधान के लिए अन्य विकल्प खुले हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष न्यायालय में राम मंदिर मामले की सुनवाई होने वाली है। देखते हैं कि वहां क्या निर्णय होता है। इसके अलावा दोनों पक्ष आपस में बात कर इस मसले को सुलझा सकते हैं।

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा एक जवाबदेह पार्टी है। राम मंदिर मामले में हम फिलहाल अध्यादेश लाकर देश में सामाजिक समरसता का ताना-बाना तोड़ना कतई नहीं चाहते।

भाजपा महासचिव ने हालांकि कहा कि अगर भविष्य में आवश्यक होगा, तो राम मंदिर मामले में अध्यादेश भी लाएया जागा, लेकिन अध्यादेश लाया जाना इस सिलसिले में आखिरी विकल्प होगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी जवाबदेही है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और इसके साथ ही देश में शांति भी बनी रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख