क्या है कमल हासन का राजनीतिक एजेंडा

Webdunia
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (17:06 IST)
मदुरै। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि इस बुराई के खिलाफ लड़ाई एक आदमी की बूते बात नहीं है।
 
 
हासन अपनी राजनीतिक पार्टी 'मक्कल नीति मय्यम' का एलान करने के बाद कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। लोग हमसे पूछते हैं कि क्या मैं लोगों को पैसा दूंगा, इस पर मेरा सीधा जवाब होता है, नहीं। 
 
उन्होंने कहा कि अगर आप पैसा लेते हैं तो अपने प्रतिनिधि से कोई भी काम करवाने की आशा नहीं रख सकते। आपको अपने वोट की ताकत का पता नहीं है। आप कुछ हजार रुपए में इसे बेच देते हैं। अगर आपने अच्छी पार्टी को वोट दिया होता, तो सुशासन की वजह से आपको लाखों रुपए का फायदा होता। 
 
हासन ने कहा कि नोट के बदले वोट देकर जनता भी राज्य की दुर्गति के लिए समान रूप से जिम्मेदार है। जनता सभी प्रकार के भ्रष्टाचार में मूकदर्शक बनी रहती है और राज्य की बदहाली लालच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा समाज के सभी वर्गों को समान शिक्षा मुहैया करना है। वह नौकरी देकर लोगों को धनवान बनाना चाहते हैं ताकि लोग मुफ्त में मिलने वाली चीजों पर निर्भर नहीं रहें।
 
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी समाज में धर्म और जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को कम  करने की दिशा में काम करेगी। मेरा राजनीतिक आदर्श भी सभी अच्छे मुख्यमंत्रियों की तरह है। धर्म के नाम पर राजनीति को बंद करना चाहिए।
 
हासने कहा कि मेरी उम्र पर तंज कसने वालों से मैं कहता हूं कि मैं अपने अंत समय तक काम करता रहूंगा और भविष्य के लिए नया बीज तैयार करूंगा। हमारी पार्टी में कोई स्थायी मुख्यमंत्री नहीं होगा। मेरी पार्टी का अंत मेरे साथ नहीं होगा। मैं ऐसी पार्टी बनाना चाहता है जो कई पीढ़ियों तक कायम रहे। हासन ने कहा कि उन्होंने पहले से ही आठ गांव गोद लिए हैं और वह उन्हें पूरी तरह से बदल देंगे। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख