कंगना रनौत ने कांग्रेस को कहा अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद, पीएम मोदी पर क्या बोलीं?

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (08:16 IST)
Kangana Ranaut on Congress : हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे भ्रष्ट और अंग्रेजों की भूली-बिसरी औलाद बताया। उन्होंने दावा किया कि 2014 से पहले देश भ्रष्‍टाचार के लिए जाना जाता था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 
 
अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आईं अभिनेत्री ने कांगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने साहसिक निर्णयों और बेदाग ईमानदारी से उस धारणा को बदल दिया।
 
उन्होंने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में कई घोटाले हुए। 2014 से पहले, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, चारा घोटाला जैसे कई घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि चांद पर दाग हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी दाग नहीं है।
<

मेरी मंडी लोकसभा - मेरा परिवार

आज सुंदरनगर विधानसभा के कलौहड़, जड़ोल, कांगू, मलोह, बोबर व भनवाड़ क्षेत्रों में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, उनके सुख-दुख साझा किए और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सांसद निधि से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न… pic.twitter.com/Ehx4ArszKu

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 9, 2025 >
कंगना ने कांग्रेस पर झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया और कहा कि मंडी से पूर्व कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से निर्वाचन क्षेत्र को कोई राशि आवंटित नहीं की। रनौत ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 8 महीनों में रामपुर से भरमौर तक मंडी के सभी इलाकों में 5 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
edited by :Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

भोपाल-इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का एक्ट विधानसभा से पास, बोले CM मोहन यादव, जेट की गति से विकसित हो रहा इंदौर

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

अगला लेख