मिट्टी बचाओ आंदोलन : कंगना रनौत ने भारत में सद्गुरु जग्गी वासुदेव का किया स्वागत

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (17:36 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को भारत में सद्गुरु जग्गी वासुदेव का स्वागत किया। सद्गुरु ने मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूकता अभियान के चलते 75 दिनों के बाद देश में वापसी की है। 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' मिट्टी की दयनीय हालात के बारे में जागरूकता पैदा करने और इसे सुधारने के मकसद से जागरूक प्रतिक्रिया लाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है।

इस आंदोलन की शुरुआत सद्गुरु ने इसी वर्ष मार्च में की थी, जिसके तहत उन्होंने 27 देशों की 100 दिन की मोटरसाइकल यात्रा शुरू की थी। 5 जून (रविवार) को 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन था।

कंगना ने रविवार को कू ऐप पर सद्गुरु के साथ एक तस्वीर शेयर की और इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा, सद्गुरु जी मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 25 देशों में मोटरबाइक पर सफलतापूर्वक 75 दिनों की यात्रा पूरी करके भारत वापस आए... आपका स्वागत है।

बता दें कि प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने ग्लोबल इनिशिएटिव लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट (LiFE) मूवमेंट भी लांच किया और ऐसी जीवनशैली का आह्वान किया, जो पृथ्वी के अनुरूप हो और इसे नुकसान न पहुंचाए और कहा कि ऐसी जीवनशैली वाले लोगों को ‘ग्रह समर्थक लोगों' के रूप में जाना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख