देशद्रोह का आरोपी कन्हैया कुमार तिहाड़ जेल से रिहा

Webdunia
गुरुवार, 3 मार्च 2016 (19:55 IST)
नई दिल्ली। देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 23 दिन के बाद गुरुवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कन्हैया को बुधवार शाम छह महीने की अंतरिम जमानत दी थी। अदालत ने कन्हैया को इस बात की गारंटी पर जमानत दी थी कि वह किसी भी 'राष्ट्र विरोधी गतिविधि' में शामिल नहीं होगा। 
 
संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'राष्ट्र विरोधी' नारे लगे थे। कन्हैया को इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के आरोप में 12 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
 
उच्च न्यायालय से कन्हैया को अंतरिम जमानत मिलने के तुरन्त बाद दिल्ली पुलिस ने कहा था कि कन्हैया को जमानत मिलना उसके लिए कोई झटका नहीं है और आदेश का विश्लेषण करने के बाद वह आगे की कार्रवाई पर कोई फैसला करेगी। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा