शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल बैंसला को मिली जमानत

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (23:19 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नए नागरिकता कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच गोली चलाने वाले व्यक्ति कपिल बैंसला को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी। पुलिस और आरोपी की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को बैंसला को जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने कहा कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, आरोपी कपिल बैंसला को 25,000 रुपए की जमानत बांड और इतनी ही राशि की प्रतिभूति जमा करने पर जमानत दी जाती है।

बैंसला के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल की समाज में गहरी पैठ है और उनके फरार होने की कोई आशंका नहीं है। इसमें यह भी कहा कि उनके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। आवेदन में आगे कहा गया कि आवेदक पर उनकी पत्नी और नाबालिग बच्चे की जिम्मेदारी है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य नहीं सध रहा है।

पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया। उसने कहा कि बैंसला के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और मामला शुरुआती चरण में है। 1 फरवरी को बैंसला ने शाहीन बाग में हवाई फायर किए थे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बैंसला ने 'जय श्रीराम' का नारा लगाया था और कहा था कि हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख