Hanuman Chalisa

अब क्या नया ड्रामा करेंगे केजरीवाल? : कपिल

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2017 (12:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी रखते हुए उनसे पूछा है कि विदेश यात्राओं पर किए गए सवाल से ध्यान हटाने के लिए शनिवार को वे कौन-सा नया ड्रामा करने वाले हैं?
 
करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक मिश्रा आप नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। मिश्रा ने ट्वीट किया कि सत्याग्रह का शनिवार को चौथा दिन है। विदेश यात्राओं से ध्यान हटाने के लिए शनिवार को आप (केजरीवाल) कौन-सा नया ड्रामा करोगे?
 
इससे पहले बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने मिश्रा के खिलाफ भूख हड़ताल करने की बात कही थी। झा ने ट्वीट किया है कि कपिल मिश्राजी के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह। मैं शुरू करूंगा अनशन।
 
मिश्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि संजीव झाजी स्वागत। आप भी केजरीवाल की उसी अंधी भक्ति में मगन है जिसमें कुछ समय पहले मैं था। भगवान आपको सद्बुद्धि दे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं पुलिस से उन लोगों से संजीव को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करता हूं जिन्होंने मेरे ऊपर हमला कराया था। वे लोग मुझे गलत साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
 
मिश्रा का कहना है कि जब तक आप आशीष खेतान, सत्येन्द्र जैन, दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और राघव चड्ढा के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करती है, तब तक उनका 'सत्याग्रह' जारी रहेगा।
 
उल्लेखनीय है कि मिश्रा को गत 6 मई को दिल्ली के जल एवं पर्यटन मंत्री के पद से हटा दिया गया था। उन्होंने केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख