सनसनीखेज आरोप, अगर यह आम आदमी पार्टी की हकीकत है तो...

Webdunia
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) में बचे घमासान के बीच सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कुछ और गंभीर आरेाप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द जैन ने केजरीवाल के साढ़ू के लिए 50 करोड़ रुपए में जमीन की डील करवाई थी।
 
मिश्रा ने कहा कि जैन ने इसके अलावा लोकनिर्माण विभाग के दस करोड़ रुपए के जाली बिल भी पास करवाए। उन्होंने कहा कि मैं ये सारी जानकारी मंगलवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो को दूंगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन की जो डील की गई वह छतरपुर इलाके में स्थित एक फार्म हाउस से जुड़ी है। पार्टी को मर्जी से चलाने वाले चार-पांच लोग पैसों का खुला धंधा कर रहे हैं। देश-विदेश से कई लोगों ने फोन कर उन्हें बताया है कि इन नेताओं ने ही पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट बांटने के लिए शराब, पैसे और लड़कियों तक का इस्तेमाल कराया। दिल्ली नगर निगमों के चुनाव में भी पैसे लेकर पार्टी के टिकट बेचे गए। अमेरिका तक में पैसों की डील की गई।
 
मिश्रा ने कहा कि वह ये जानकारी पाकर हैरान हैं, सदमे में है। ये वे लोग हैं जो दूसरों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटते हैं और खुद भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने कहा कि वह केजरीवाल को भगवान मानते थे, लेकिन आज जो केजरीवाल सत्येन्द्र जैन के साथ खड़े हैं वे पहले वाले केजरीवाल नहीं है। कुर्सी उनकी कमजोरी बन चुकी है। हर हाल में कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं। उन्हें लोगों को यह जवाब देना पड़ेगा कि जब सत्येन्द्र जैन जेल जाएंगे तब वह क्या करेंगे।
 
आप नेता ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इन नेताओं के भ्रष्टाचार की जानकारी उन्हें देना चाहते हैं। मैंने लोगों से कहा है कि वह खुलकर अपनी बात उन तक पहुंचाए। इसके लिए उन्होंने आज ही 'लेट अस क्लीन आप एट जी मेल डॉट कॉम' के नाम से नया ईमेल खाता खोला है जिसमें लोग उन्हें सारी जानकारी भेज सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि वह कभी भी आम आदमी पार्टी को नहीं छोड़ेंगे और न ही भाजपा के साथ जाएंगे। वह पार्टी में रहते हुए पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने का प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वह बताना चाहेंगे कि वह इन चीजों से डरने वाले नहीं है। पार्टी को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

अगला लेख