भ्रष्‍टाचार पर सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज, आपके पास 10 वर्ष थे, क्या हुआ?

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (11:45 IST)
Kapil Sibal on Corruption : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण में भ्रष्टाचार के जिक्र पर तंज करते हुए पूछा कि अच्छे दिन कहां हैं और उनके पास भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए 10 वर्ष थे, तो क्या काम हुआ।
 
सिब्बल ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट किया, '15 अगस्त पर प्रधानमंत्री : आपने कहा : हमें भ्रष्टाचार समाप्त करना है। आपके पास करीब-करीब दस वर्ष थे। क्या हुआ ? अच्छे दिन कहां हैं? भुला दिया? मंहगाई आयातित है। हमारी सब्जियां नदारद हैं।'
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा था कि जब हम 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनाएंगे, तो भारत एक विकसित राष्ट्र होगा।
 
मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति की ‘तीन बुराइयों’ के खिलाफ संघर्ष शुरू करने, एक बड़ी योजना के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान भी किया और विश्वास जताया कि वह अगले साल लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए वापसी करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ जैसी अभेद्य सुरक्षा में कावड़ यात्रा, 7 जिलों में 11000 कैमरों की डिजिटल सेना, भीड़ का मैप तैयार

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

अगला लेख