Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Prayagraj Violence : प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कपिल सिब्बल बोले- बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है...

हमें फॉलो करें Prayagraj Violence : प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कपिल सिब्बल बोले- बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है...
, सोमवार, 13 जून 2022 (13:49 IST)
नई दिल्ली। प्रयागराज में प्राधिकारियों द्वारा हिंसा के एक आरोपी का अवैध रूप से निर्मित मकान ढहाए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का मकान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रविवार को गिरा दिया। इससे एक दिन पहले सहारनपुर में दंगों के दो आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गई। सहारनपुर में भी पथराव हुआ था।

सिब्बल ने ट्वीट किया, प्रयागराज : कानून के सोने पर बुलडोजर की संस्कृति पनपती है। देश बदल रहा है। हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले सिब्बल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में चुने गए हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, अब तक ईडी ने पूछे ये 10 सवाल