कपिल सिब्बल ने कहा- भाजपा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' करे कांग्रेस, अपनों पर नहीं...

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (13:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश की लखीमपुरी की जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जितिन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ी खबर की पृष्ठभूमि में गुरुवार को कहा कि पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा को 'सर्जिकल स्ट्राइक' से निशाना बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिब्बल ने ट्वीट किया, दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद को आधिकारिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक से निशाना बनाने की जरूरत है।

उनके इस ट्वीट से परोक्ष रूप से सहमति जताते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, भविष्य ज्ञानी।खबरों के मुताबिक, लखीमपुरी खीरी कांग्रेस कमेटी ने पांच प्रस्ताव पारित किए हैं, जिनमें से एक में मांग की गई है कि जितिन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि सिब्बल, तिवारी और प्रसाद उन 23 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस के संगठन में व्यापक बदलाव, सामूहिक नेतृत्व और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर हाल ही में सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

अगला लेख