Festival Posters

Karnataka Election Exit Poll 2023: कर्नाटक में कांटे की टक्कर, JDS बन सकती है किंगमेकर

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (18:50 IST)
Karnataka Election Exit Poll 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। लेकिन, एक्जिट पोल रुझानों में राज्य में कांटे का मुकाबला होता दिख रहा है। यह भी हो सकता है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा (Hung Assembly) की स्थि‍ति निर्मित हो जाए। ऐसी स्थिति में पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी की पार्टी जदएस की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि कुछेक पोल ऐसे भी हैं जो भाजपा और कांग्रेस को बहुमत के करीब पहुंचाते हुए दिखा रहे हैं। 
 
न्यूज नेशन-सीजीएस के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा को 114 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 86 सीटें जीत सकती हैं। जेडीएस 21 सीटें जीत सकती है, जबकि 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-पगमार्ग के पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक भाजपा को 85 से 100 सीटें, जबकि कांग्रेस को 94 से 108 सीटें मिल सकती हैं। 24 से 32 सीटें जदएस को मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
जीन्यूज मार्टिज पोल के मुताबिक कांग्रेस को बढ़त बताई गई है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 79 से 94 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस कांग्रेस 103 से 118 सीटें हासिल कर सकती है। जदएस 25 से 33 जीत सकती है, जबकि अन्य 2 से 5 सीटें जीत सकते हैं। 

सुवर्णा न्यूज-जन की बात के मुताबिक भाजपा को 94 से 117 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 91 से 109 सीटों जीत सकती है। जदएस 24 से 32 और अन्य 2 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं। टीवी 9 भारतवर्ष-पोल स्ट्रेट के मुताबिक किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। इस पोल के मुताबिक भाजपा को 88 से 98 सीटें, कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जदएस 21 से 26 और अन्य 0 से 4 सीटें जीत सकते हैं। 
 
एबीपी न्यूज-सीवोटर पोल के मुताबिक भाजपा 83 से 95 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 100 से 112 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है। 21 से 29 सीटों पर जदएस जीत हासिल कर सकती है, वहीं अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख