Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन बनेगा कर्नाटक का नया मुख्‍यमंत्री, रेस में आगे हैं यह 2 नाम...

हमें फॉलो करें कौन बनेगा कर्नाटक का नया मुख्‍यमंत्री, रेस में आगे हैं यह 2 नाम...
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (11:08 IST)
मुख्‍य बिंदु 
  • कर्नाटक में नए मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा जल्द
  • बीएल संतोष और मुरुगेश निरानी सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे
  • सोमवार को दिया था येदियुरप्पा ने इस्तीफा
  • येदियुरप्पा के इस्तीफे से लिंगायत समुदाय नाराज
बेंगलुरु। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में नए मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा जल्द ही हो सकती है। बताया जा रहा है कि सीएम पद की दौड़ में वरिष्‍ठ भाजपा नेता बीएल संतोष और कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री मुरुगेश निरानी का नाम सबसे आगे चल रहा है।
 
संतोष कर्नाटक में संघ का बड़ा चेहरा है तो निरानी लिंगायत समुदाय से आते हैं। बताया जा रहा है कि 17 प्रतिशत वोटबैंक वाला लिंगायत समुदाय येदियुरप्पा को हटाने के फैसले से नाराज है।
 
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को भी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वासनगौड़ा यतनाल और अश्वत नारायण को भी भाजपा सीएम बना सकती है। हालांकि यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा किसी नए चेहरे को कर्नाटक की कमान सौंप सकती है। पार्टी दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों को भी बदल सकती है।

नए मुख्यमंत्री के चयन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह दोनों दिग्गज कर्नाटक की स्थिति पर बारिक नजर बनाए हुए हैं।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए उन्हें अगले सीएम के शपथ लेने तक कार्यवाहक सीएम बने रहने को कहा है।
 
येदियुरप्पा ने सोमवार को ही मुख्‍यमंत्री के रूप में 2 साल पूरे किए थे। इस्तीफे के बाद येदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद कहा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CRPF के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई