Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम-मिजोरम हिंसा पर राहुल ने जताया दुख, गृह मंत्री पर लगाया गंभीर आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम-मिजोरम हिंसा पर राहुल ने जताया दुख, गृह मंत्री पर लगाया गंभीर आरोप
, मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (09:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है।
 
उन्होंने हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, 'जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया, 'गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दोचार हो रहा है।'
 
गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के दखल की मांग की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शिलॉंग में पूर्वोत्तर राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात के दो दिन बाद यह हिंसा हुई। शाह ने इस मामले पर मिजोरम और असम दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 जुलाई : ममता के दिल्ली दौरे समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...