Hijab Controversy के बीच कर्नाटक में आज से खुलेंगे 10वीं तक के स्कूल, मुख्यमंत्री ने ये दी चेतावनी

Webdunia
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (07:59 IST)
कर्नाटक में आज से दसवीं तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। जबकि कॉलेज 16 फरवरी तक बंद हैं। बता दें कि हिजाब विवाद के कारण स्कूल बंद हुए थे। सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि सामान्य स्थिति कायम होगी।

हालांकि स्कूल खुलने के मद्देनजर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उपद्रवी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीएम बोम्मई ने रविवार को कहा कि हमारे अधिकारी सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे संदेशों पर निगरानी रख रहे हैं और अपने स्तर पर भी सूचनाएं जुटा रहे हैं। मेरी पहली जिम्मेदारी यह तय करना है कि स्कूल और कॉलेज जल्दी से जल्दी खुल जाएं।

छात्रों को मार्च में होने वाली परीक्षाओें पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और बाकी काम जांच एजेंसियों की तरफ से पूरा किया जाएगा। जिला आयुक्तों और स्कूल प्रबंधन से शांति बैठकें करने को कहा गया है और कक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से चलेंगी।

विधानसभा के संयुक्त सत्र में हंगामे के आसार
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच आज सुबह 11 बजे से शुरु हो रहे विधानमंडल के संयुक्त सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इस दौरान मेकेदातू परियोजना के क्रियान्वयन, ठकेदारा संघ द्वारा लगाए गए कमीशन लेने के आरोपों और अन्य चीजों से जुड़े मामले गरमा सकते हैं।

10 दिवसीय सत्र 25 फरवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन आज कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे। पिछले साल जुलाई में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गहलोत के लिए संयुक्त सत्र को संबोधित करने का यह पहला मौका होगा।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने शनिवार को कहा कि कई सालों के बाद राज्यपाल संयुक्त सत्र के लिए विधानसभा कक्ष में कदम रखेंगे। सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है, जिसमें हिजाब विवाद, कानून व्यवस्था की स्थिति शामिल है।

हिजाब विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। नेताओं, मंत्रियों और नौकरशाहों के खिलाफ कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ द्वारा लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का मुद्दा भी कांग्रेस उठा सकती है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख