कश्मीर में कर्फ्यू, प्रतिबंध फिर से लागू

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (12:52 IST)
श्रीनगर। अलगाववादियों के यहां प्रस्तावित मार्च को विफल करने के लिए दक्षिण कश्मीर के 4 जिलों और श्रीनगर शहर में शुक्रवार को फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। घाटी के कुछ अन्य इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।


 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरे दक्षिण कश्मीर और श्रीनगर में कर्फ्यू लागू है जबकि उत्तरी और मध्य कश्मीर में प्रतिबंध लगाए गए हैं तथा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण कश्मीर के सभी 4 जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में कर्फ्यू लगाया गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि अलगाववादियों के जामिया मस्जिद तक मार्च की घोषणा को विफल करने के लिए उत्तरी कश्मीर और मध्य कश्मीर के कुछ इलाकों में प्रतिबंध लगाया गया है। अलगाववादियों ने घाटी में हाल की हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों से श्रीनगर शहर में जामिया मस्जिद पहुंचने की अपील की है।
 
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के 1 दिन बाद 9 जुलाई को पूरे कश्मीर में प्रदर्शन भड़क उठा था। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष की घटनाओं में 2 पुलिसकर्मियों सहित 47 लोग मारे गए हैं और 5,500 अन्य लोग घायल हुए हैं।
 
हालात में कुछ सुधार होने पर गुरुवार को अधिकारियों ने अनंतनाग शहर को छोड़कर पूरी घाटी से कर्फ्यू और प्रतिबंध हटा लिया था। (भाषा)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख