कश्मीर पर यह क्या बोल गए पाक सेना प्रमुख...

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2015 (10:37 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि  कश्मीर देश के बंटवारे का अधूरा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर को अलग नहीं किया जा सकता।
 
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत कश्मीर मुद्दे के हल किया जाना चाहिए।
 
शरीफ ने कहा कि हमारे दुश्मन उपमहाद्वीप में विवाद पैदा करने के लिए और हमारे देश को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन हम इन नापाक इरादों को परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सक्षम हैं।
 
जनरल शरीफ ने कहा ने कहा कि पाकिस्तान अन्य देशों के खिलाफ छद्मता के इस्तेमाल के खिलाफ है और पाकिस्तान के खिलाफ छद्मता के इस्तेमाल की इजाजत किसी देश को नहीं देगा।
 
राहिल के संबोधन का कुछ हिस्सा सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असीम सलीम बाजवा ने ट्वीट भी किया।
 
कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर उठाने के कारण भारत की नाराजगी झेलने के बावजूद पाकिस्तान समय-समय पर इस मुद्दे को उछालता रहता है। भारत आपसी बातचीत के जरिये इसे सुलझाना चाहता है।
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा