स्पाइवेयर के माध्यम से मेरे फोन को निशाना बनाया गया : केसी वेणुगोपाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (19:08 IST)
KC Venugopal made this allegation on Modi government : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को मोदी सरकार पर उनके फोन को दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर के माध्यम से निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा इस घोर असंवैधानिक कृत्य तथा निजता के हनन का पुरजोर विरोध किया जाएगा। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आपराधिक और असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है।
ALSO READ: JDU ने बढ़ाई BJP टेंशन, बैठक में मोदी सरकार से की यह मांग
वेणुगोपाल ने एप्पल की ओर से कथित तौर पर भेजे गए एक संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कहा गया है, आपको एक ऐसे स्पाइवेयर हमले द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो आपके एप्प्ल आईडी से जुड़े आईफोन को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।
ALSO READ: शायद मोदी सरकार कार्यकाल पूरा न कर पाए, ममता ने उद्धव से क्यों कहा
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे फोन पर भी अपना पसंदीदा दुर्भावनापूर्ण स्पाइवेयर भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद! एप्पल ने आपके इस विशेष उपहार के बारे में मुझे सूचित किया है। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आपराधिक और असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है, राजनीतिक विरोधियों के पीछे पड़ रही है और इस तरह से उनकी निजता पर हमला कर रही है।
 
निजता के हनन का पुरजोर विरोध करेंगे : उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव का संदेश यह है कि लोग संविधान पर किसी भी हमले और भाजपा के फासीवादी एजेंडे को खारिज करते हैं। वेणुगोपाल ने कहा, हम इस घोर असंवैधानिक कृत्य और हमारी निजता के हनन का पुरजोर विरोध करेंगे। उनके द्वारा साझा किए गए संदेश में कहा गया है कि एप्पल ने पहले उन्हें 30 अक्टूबर, 2023 को एक सूचना भेजी थी...उन्हें सूचित करना था कि उनके डिवाइस के खिलाफ एक और हमले का पता चला है।
ALSO READ: Jobs : 5 साल में 8 करोड़ नौकरियां, क्या है मोदी सरकार का दावा
इस चेतावनी पर पूरा भरोसा है : इस संदेश के अनुसार, एप्पल ने पाया कि आपको एक किराए के स्पाइवेयर हमले द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो आपके एप्पल आईडी से जुड़े आईफोन को दूर से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यह हमला संभवतः आपको इस संदर्भ में लक्षित कर रहा है कि आप कौन हैं या आप क्या करते हैं। हालांकि यह कभी भी संभव नहीं है ऐसे हमलों का पता लगाते समय पूर्ण निश्चितता हो। एप्पल को इस चेतावनी पर पूरा भरोसा है। कृपया इसे गंभीरता से लें। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख