Publish Date: Thu, 23 Oct 2025 (11:13 IST)
Updated Date: Thu, 23 Oct 2025 (11:20 IST)
Kedarnath news in Hindi : केदारनाथ धाम में गुरुवार को पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद हो गए। इस वर्ष 17.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर को बंद हो जाएंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किया। इसके बाद मंदिर के कपाट कर दिए गए। इस अवसर पर केदार घाटी हर हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी।
बाबा की पूजा अर्चना के बाद सीएम धामी ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड 17.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। चारों धामों में लगभग 50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भगवान बद्री-विशाल की यात्रा लगभग एक महीने और चलेगी
उन्होंने कहा कि नवनिर्माण का कार्य केदारनाथ में तेजी से चल रहा है। अगले साल तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। भगवान बद्री-विशाल के प्रांगण का नवनिर्माण और मास्टर प्लान पर भी तेजी से काम चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें