केजरीवाल ने पंजाब में खोला वादों का पिटारा, दी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 6 गारंटी...

Webdunia
गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (12:32 IST)
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब में वादों का पिटारा खोल दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 6 बातों की गारंटी दी।
 
केजरीवाल ने कहा कि राज्य में सभी को मुफ्त और अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि दवाइयों से लेकर टेस्ट और ऑपरेशन तक लोगों के लिए सभी कुछ मुफ्त होगा।
 
दिल्ली के सीएम ने कहा कि पंजाब के हर शख्स को हेल्थ कार्ड जारी करने का वादा किया। इसमें MRI, एक्सरे आदि सब रिपोर्ट होंगी। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर 16,000 से ज्यादा 'पिंड क्लीनिक' खोले जाएंगे।
 
आप नेता ने कहा कि पंजाब में जितने भी राज्य सरकार के हॉस्पिटल हैं, उनको अच्छा और शानदार बनाया जाएगा, बड़े स्तर पर नए हॉस्पिटल खोले जाएंगे। सड़क दुर्घटना होने पर सरकार ही पीड़ित का फ्री इलाज कराएगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे, हमनें ये दिल्ली में करके दिखाया है। हम 24 घंटे बिजली देंगे, दिल्ली में करके दिखाया है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, शेयर बाजार में भारी गिरावट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, किस देश पर लगा कितना टैक्स?

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

अगला लेख