Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नहीं थमा बवाल, AAP करेगी PM आवास का घेराव

पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी की

हमें फॉलो करें केजरीवाल की गिरफ्तारी पर नहीं थमा बवाल, AAP करेगी PM आवास का घेराव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 26 मार्च 2024 (09:11 IST)
AAP protest after kejriwal arrest : आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। 7, लोक कल्याण मार्ग प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है।
दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास के आसपास धारा 144 पहले से लागू है। पुलिस ने किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए 7 मार्ग परिवर्तन बिंदु (डायवर्जन प्वाइंट) की व्यवस्था की है। प्रदर्शन के मद्देनजर लोग मंगलवार को कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग से गुजरने से बचें।
 
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की योजना का ऐलान किया था। राय ने यह भी कहा था कि राष्ट्रव्यापी स्तर पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
 
प्रवर्तन निदेशालय ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन से संबंधित मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह गुरुवार तक एजेंसी की हिरासत में हैं।
 
केंद्रीय एजेंसी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक पर शराब व्यापारियों को लाभ देने के बदले में उनसे रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ईडी ने केजरीवाल पर आप नेताओं, मंत्रियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अब रद्द की जा चुकी नीति का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता होने का भी आरोप लगाया है।
 
इस बीच, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर Modi का सबसे बड़ा डर Kejriwal है, कैंपेन शुरू किया है। पार्टी ने लोगों से प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील की है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेंगलुरु में 500 सालों में सबसे बड़ा जलसंकट, 22 परिवारों को महंगा पड़ा पानी का दुरुपयोग