केजरीवाल बोले, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को एक और स्वतंत्रता संग्राम मानें

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (09:57 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को एक और 'स्वतंत्रता संग्राम' मानें। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उम्मीद की एकमात्र किरण है।
ALSO READ: आप की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल, केजरीवाल पर लगाए तानाशाही के आरोप
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ ही आगामी चुनाव की तैयारियों की शुरुआत करने वाले केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करनी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों को एक और 'स्वतंत्रता संग्राम' मानें।
 
केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) या केजरीवाल के लिए न लड़ें। इन चुनावों को एक स्वतंत्रता संग्राम की भावना के साथ लड़ें, क्योंकि आप देश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में उम्मीद की एकमात्र किरण हैं।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल बोले, ऑड-ईवन से महिलाओं को मिलेगी छूट
केजरीवाल ने द्वारका में एक सभा में कहा कि अगर हम चुनाव हार गए तो लोगों को मिलने वाले सभी लाभ वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने अन्ना हजारे का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई के अगुवा कहा करते थे कि निजी हमलों से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि अगर मुझे इस बात की चिंता होने लगी कि विपक्ष मेरे बारे में क्या कहता है तो मैं 24 घंटे में अवसाद में चला जाऊंगा। व्यक्तिगत हमलों से घबराएं नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करें कि आप किसी भी कीमत पर देश के सम्मान की रक्षा करें।
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूल में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख