Publish Date: Fri, 18 May 2018 (18:23 IST)
Updated Date: Fri, 18 May 2018 (19:07 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केजी बोपैया को शुक्रवार को सदन में शक्ति परीक्षण संपन्न कराने के लिए विधानसभा का प्रोटेम स्पीकार नियुक्त किया है।
उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शुक्रवार 4 बजे सदन में बहुमत साबित करने का शुक्रवार को आदेश दिया।
राज्यपाल ने बोपैया को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बोपैया वर्ष 2008 में कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष का जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वे राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण कराएंगे और नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे। (वार्ता)