खरगे का दावा, UPA राज में 258.8 फीसदी बढ़ी थी प्रति व्यक्ति आय

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (15:39 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान देश के प्रति आय में 258.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 98.5 प्रतिशत बढ़ी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत की प्रति व्यक्ति आय पर सुर्खियां बनाने के भाजपा के जाल में मत फंसिए। आपकी आय बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रदान की गई सुरक्षा की छतरी भाजपा के दुष्प्रचार से ज्यादा मजबूत थी।'
 
खरगे ने एक ग्राफ के माध्यम से आंकड़े पेश करते हुए यह भी कहा कि संप्रग सरकार में 2004-2014 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 258.8 प्रतिशत बढ़ी तथा 24,143 रुपये से 86,647 रुपए हो गई तो 2014 से 2023 के दौरान यह 98.5 प्रतिशत बढ़कर 1,72,000 रुपए तक ही पहुंच सकी।
 
 
एनएसओ के अनुसार, मौजूदा कीमतों पर प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (शुद्ध राष्ट्रीय आय) वित्त वर्ष 2022-23 में 1,72,000 रुपये रहने का अनुमान है जो वर्ष 2014-15 के 86,647 रुपए से करीब 99 फीसदी अधिक है।
 
वहीं, वास्तविक मूल्य (स्थिर दाम) पर देश की प्रति व्यक्ति आय इस दौरान करीब 35 फीसदी बढ़ी है। वर्ष 2014-15 में यह 72,805 रुपए थी जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 98,118 रुपए रहने का अनुमान है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख