खरगे बोले, मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब कंगाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 मार्च 2025 (15:35 IST)
Mallikarjun Kharge attacks Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं। इस स्थिति के बीच सरकार सबका साथ, सबका विकास का ढिंढोरा पीटती फिर रही है। ALSO READ: राहुल गांधी ने ओम बिरला पर साधा निशाना, कांग्रेस को क्यों याद आईं सुषमा स्वराज?
 
खरगे ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने किया है। आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन चुके हैं, (और) गरीब, कंगाल हो रहे हैं। ब्रिटिश-राज के दौरान 1820 में मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वही (स्थिति) आज हो गई है।
 
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़े बताते हैं कि भले ही वह कोई उन्नत डिग्री वाला व्यक्ति हो या कोई कुशल नौकरी कर रहा हो, फिर भी उसे दुनिया में सातवीं सबसे कम मजदूरी दी जाती है।
<

पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने प्रताड़ित किया है !

आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन बैठें हैं, ग़रीब कंगाल हो रहें हैं।

ब्रिटिश-राज पूर्व, 1820 में, मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वो… pic.twitter.com/yRW16ifwNZ

— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 26, 2025 >
खरगे ने दावा किया कि मजदूरी वृद्धि दर 2006 में 9.3 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर की मार, महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन से मध्यम वर्ग, ग़रीब और उपेक्षित वर्ग सिमट रहा है तथा मोदी सरकार सबका-साथ, सबका विकास का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

BJP के भाजपा का सौगात-ए-मोदी कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं मायावती

मेरठ में मस्जिद के बाहर पढ़ी हनुमान चालीसा, सचिन सिरोही के खिलाफ FIR

कालगणना से क्या है उज्जैन का संबंध, क्या है मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की योजना?

दक्षिण कोरिया में जंगल में आग लगने से 24 लोगों की मौत, 1300 वर्ष पुराना बौद्ध मठ जला

राहुल गांधी ने ओम बिरला पर साधा निशाना, कांग्रेस को क्यों याद आईं सुषमा स्वराज?

अगला लेख