khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खिचड़ी बनेगा देश का राष्ट्रीय व्यंजन

Advertiesment
Khichdi
नई दिल्ली। देश में गरीब और अमीर सभी मेें लोकप्रिय व्यंजन खिचड़ी को विश्व में लोकप्रिय बनाने के लिए भारत का राष्ट्रीय व्यंजन बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली में 3 से 5 नवंबर तक वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन होना है। इस दौरान 4 नवंबर को खिचड़ी को ‘इंडियन कुजीन’ का दर्जा दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। 
 
बनेगी 800 किलो खिचड़ी : इसका प्रस्ताव फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय ने केंद्र सरकार को भेजा था। मंत्रालय ने खिचड़ी के पक्ष में 3 तर्क भी दिए थे, जिनसे केंद्र सहमत है। अब 4 नवंबर को इस घोषणा के साथ ही यहां 800 किलो खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी कोशिश होगी।‘800 किलो खिचड़ी बनाने के लिए 1000 लीटर क्षमता और 7 फुट व्यास वाला बर्तन चूल्हे पर चढ़ेगा। पूरी खिचड़ी अनाथ बच्चों में बांटी जाएगी। सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर इस इवेंट के ब्रांड एम्बेसेडर होंगे।
 
पहली बार होगा ऐसा : आधिकारिक तौर पर किसी भी व्यंजन को राष्ट्रीय व्यंजन घोषित करने का प्रावधान अब तक किसी देश में नहीं है। हर देश में वहां के लोगों की पसंद के हिसाब से ही किसी व्यंजन को नेशनल कुजीन मान लिया जाता है। इससे उस डिश की पहचान और अहमियत पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। खिचड़ी के साथ भी ऐसा ही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में किम जोंग, घरेलू विद्रोह कर सकता है सत्ता से बेदखल