भारत को तोड़ने की मंशा रखने वाला हर व्यक्ति राष्ट्रविरोधी: किरण रिजिजू

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (10:47 IST)
केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने रविवार को कहा कि किसी के पास भी राष्ट्रवाद को परिभाषित करने का 'पूर्ण अधिकार' नहीं है लेकिन जो भी भारत को तोड़ना चाहता है और आतंकियों का समर्थन करता है, उसे 'राष्ट्रविरोधी' कहा जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ छात्र भारत को 'तोड़ने' की 'कल्पना' करते हैं।
मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'किसी को भी राष्ट्रवाद को परिभाषित करने का पूर्ण अधिकार नहीं है लेकिन जो भी भारत को तोड़ना चाहते हैं, अफजल गुरू एवं आतंकियों का समर्थन करते हैं, वे राष्ट्रविरोधी हैं।' उनकी टिप्पणी दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में वाम मोर्चे से सम्बद्ध आइसा एवं आरएसएस समर्थित एबीवीपी के बीच हुए संघर्ष को लेकर जारी विवाद के बीच आयी है।
 
 
गुरू को 2001 के संसद हमले के मामले में दोषी पाए जाने के बाद फांसी दे दी गयी थी। अरुणाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले रिजीजू ने कहा कि उनका जन्म एक ऐसे सीमांत गांव में हुआ जिसपर चीन ने कुछ दिनों (1962 में) के लिए कब्जा कर लिया था।
 
उन्होंने कहा, 'मैं भारत की रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेकर बड़ा हुआ, जैसा हर अरूणाचली कर रहा है। अगर भारत एक मजबूत देश के तौर पर एकजुट नहीं रहे तो आजादी का क्या मतलब है।' गुरुवार को रिजीजू ने कहा था कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी कॉलेज परिसरों को राष्ट्रविरोधी गतिविधि का गढ़ बनने का अधिकार नहीं देती और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भारत विरोधी नारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिजीजू डीयू के पूर्व छात्र हैं। (भाषा) 

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

बाबा बागेश्‍वर धाम के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

किसान के बेटे ने JEE Mains में किया टॉप

अगला लेख