रीजीजू बोले, कांग्रेस ने बौखलाहट में आकर लिया शारीरिक बल का सहारा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (15:33 IST)
Rijiju's allegation on Congress: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर राजनीतिक प्रदर्शनों के दौरान शारीरिक बल का सहारा लेने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सदस्यों की ओर से दशकों तक की उसकी करतूतों का पर्दाफाश किए जाने के बाद वह बौखला गई है।ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस
 
रीजीजू ने यहां बातचीत में कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को विपक्ष द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद हताशाभरे कदम उठाए हैं।ALSO READ: राहुल गांधी पर FIR को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी?
 
उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि हमारे सांसदों को कैसे चोट पहुंचाई गई? प्रियंका गांधी वाद्रा ने शायद इसे नहीं देखा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें (भाजपा सांसदों को) चोट पहुंचाई और भाजपा की एक महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार किया।ALSO READ: Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने दूसरे सांसदों को मारने के लिए सीखा कराटे-कुंग फू, राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पूछा सवाल
 
अस्पताल में भर्ती सांसदों की हालत के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा कि उनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजग सांसदों की यह जायज मांग है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजग के सांसद बहुत गुस्से में हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख