Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किरेन रीजीजू बुखार से पीड़ित, मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार से रहेंगे दूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें किरेन रीजीजू बुखार से पीड़ित, मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार से रहेंगे दूर
, बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (10:28 IST)
नई दिल्ली। कानून मंत्री एवं भाजपा नेता किरेन रीजीजू ने कहा है कि वे वायरल बुखार से पीड़ित हैं और मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार नहीं कर पाएंगे। रीजीजू त्रिपुरा में गुरुवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे से तेज वायरल बुखार है और मुझे घर पर रहने एवं आराम करने की सलाह दी गई है। मंत्री ने कहा कि वे मेघालय में बुधवार को जनसभा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीबीसी पर IT विभाग का शिकंजा, जानिए क्या है इनकम टैक्स सर्वे और रेड में अंतर