Hanuman Chalisa

टिकैत बोले... कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं किसान

Webdunia
मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (18:12 IST)
किसान आंदोलन में कोर्ट के फैसले के बाद एक नया एंगल आ गया है। किसान नेता राकेश टि‍कैत ने कोर्ट के फैसले से असहमति जाहिर की है। ऐसे में अब आंदोलन को लेकर विवाद और ज्‍यादा गहरा सकता है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता के लिए चार सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन इस बीच किसान संगठनों ने कमेटी को लेकर असहमति जताई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसान कोर्ट के फैसले से निराश हैं।

अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में कमेटी ने सिफारिश की थी। गुलाटी ने ही कृषि कानूनों की सिफारिश की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता के लिए चार सदस्यों वाली एक कमेटी का गठन किया है। लेकिन इस बीच किसान संगठनों ने कमेटी को लेकर असहमति जताई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के किसान कोर्ट के फैसले से निराश हैं। अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में कमेटी ने सिफारिश की थी। गुलाटी ने ही कृषि कानूनों की सिफारिश की थी।

राकेश टिकैत ने ट्वीट किया, 'माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी के सभी सदस्य खुली बाजार व्यवस्था या कानून के समर्थक रहे हैं। अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने ही इन कानून को लाये जाने की सिफारिश की थी। देश का किसान इस फैसले से निराश है’

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग कानून को रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने की है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का परीक्षण कर कल संयुक्त मोर्चा आगे की रणनीति की घोषणा करेगा।

राकेश टिकैत ने कहा, 'हमें कमेटी पर एतराज नहीं है, लेकिन कमेटी लोग कौन हैं उनकी विचारधारा क्या है, उस पर ऐतराज है' भूपिंदर सिंह मान के नाम पर भी टिकैत ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि, 'भूपिंदर सिंह मान जो कि पिछले 25 साल से अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनियों की वकालत करता हो, वो हिन्दुस्तान के किसानों के भाग्य का फैसला करेगा, ये कौन लोग हैं'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये: ओम जैन

अगला लेख