खुशखबर, देश के सभी राज्यों के किसानों को मिलेगी 6 हजार रुपए की सहायता

Webdunia
मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (16:10 IST)
नई दिल्ली। किसानों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष की आर्थिक मदद वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू करने पर सभी राज्य सहमत हो गए हैं।
 
कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्रालय की बैठक हुई थी।
 
इसमें बताया गया कि सभी राज्यों के कृषि मंत्री अपने यहां किसान सम्मान निधि योजना लागू करने को तैयार हैं। सबने कहा है कि वे उनके यहां के किसानों के आंकड़े भेजेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अब तक पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे कुछ अन्य राज्यों ने इस योजना को लागू नहीं किया था। रूपाला ने बताया कि योजना को लागू करने पर प्रतिवर्ष करीब 14.5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।
 
इसके अलावा किसानों की पेंशन योजना पर 2022 तक के लिए लगभग 11,000 करोड़ रुपए के बजटीय प्रावधान को मंजूरी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

अगला लेख