महज 40 की उम्र में पीएम बन गए थे राजीव गांधी, जानिए 10 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (09:15 IST)
अपने नाना से 'आराम हराम है' और अपने पिता से 'अपना काम खुद करो' की प्रेरणा को लेने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। आइए जानें उनके बारे में 10 खास बातें-

1. राजीव गांधी का जन्म मुंबई (बंबई) में 20 अगस्त 1944 को हुआ था।

2. राजीव गांधी राजनीति में आने से पहले एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे।

3. राजीव गांधी बचपन में बहुत ही संकोची स्वभाव के थे। जब वे दून स्कूल में पढ़ रहे थे, तब उनके नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू पहली बार उनसे मिलने स्कूल पहुंचे तो राजीव बाथरूम की बास्केट में छिप गए थे।

4. राजीव गांधी को फ़ोटोग्राफ़ी और रेडियो सुनने का भी ख़ासा शौक़ था।

5. 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे। वे भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे। वे राजनीतिक दल 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के लिए समर्पित रहे।

6. राजीव का विवाह इटली की नागरिक एन्टोनिया मैनो से हुआ था, विवाह के उपरांत उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। उनके 2 बच्चे- पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका हैं।

7. राजीव गांधी को हिन्दुस्तानी शास्त्रीय और आधुनिक संगीत पसंद था, उन्हें रेडियो सुनने तथा फोटोग्राफी का भी शौक था।

8. राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे।

9. इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण उनका प्रमुख उद्देश्य था।

10. 'राजीव गांधी खेल रत्न' भारत का खेल जगत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों ने बम हमले में उनकी हत्या कर दी थी। इसी कारण से 21 मई को राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद वि‍‍रोधी दि‍वस के रूप में भी मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर, 3 पुलिसकर्मी शहीद

LIVE: कठुआ मुठभेड़ में 3 कांस्टेबल बलिदान, 3 आतंकी ढेर

ड्रग सेंसस कराने की जरूरत क्यों पड़ी पंजाब सरकार को?

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई आज, 6 बार एसोसिएशन ने की CJI से मुलाकात

अगले साल बंगाल में कमल खिलेगा, घुसपैठ बंद होगी : अमित शाह

अगला लेख