भारत में कितने स्थल हैं विश्व विरासत में शामिल, सरकार ने दिया यह जवाब...

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (16:28 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि विश्व विरासत में शामिल होने से पहले किसी स्थल को एक वर्ष के लिए अस्थाई सूची में रखा जाता है और वर्तमान में भारत के 52 स्थल इस सूची में हैं।

लोकसभा में सुमेधानन्द सरस्वती और डॉ. मनोज राजोरिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने राजस्थान सहित देश में केंद्र द्वारा संरक्षित विरासत स्थलों, मंदिरों और स्मारकों का ब्योरा मांगा था।

इस पर, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि देश में 3696 केंद्र संरक्षित स्मारक/स्थल हैं जिनमें राजस्थान के 163 स्मारक/स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा, विश्व विरासत सूची में विरासत स्थलों को शामिल करने की कोई विशिष्ट योजना नहीं है। प्रत्‍येक संपत्ति का चयन स्थल के बारे में उपलब्ध डोजियर की गुणवत्ता के अतिरिक्त उसके उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य, प्रामाणिकता और अखंडता के आधार पर किया जाता है।

यह यूनेस्को के परिचालनात्मक दिशानिर्देश 2021 के अनुसार होता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विश्व विरासत में शामिल होने से पहले किसी स्थल को एक वर्ष के लिए अस्थाई सूची में रखा जाना होता है और वर्तमान में भारत के 52 स्थल अस्थाई सूची में हैं जिनमें राजस्थान के दो स्थान शामिल हैं।

रेड्डी द्वारा लोकसभा में पेश किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले तीन वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान टिकट वाले संरक्षित स्मारकों में 8.76 करोड़ पर्यटक आए और इस अवधि में प्रवेश टिकटों की बिक्री से 486 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

अगला लेख